घर पर आसान फ़ेशियल: 7 स्टेप्स में निखार पाएं
🌸 घर पर आसान फ़ेशियल: 7 स्टेप्स में निखार पाएं 🌸
आप सब को नमस्ते, आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में समय की कमी सी हो गई है। अपने आप की देखभाल करना भी जरूरी है।
आजकल व्यस्त दिनचर्या में पार्लर जाना हर बार संभव नहीं होता। लेकिन चिंता मत कीजिए, आप घर पर ही आसानी से फ़ेशियल कर सकते हैं।
सबसे पहले नारियल तेल से मेकअप हटाएँ और चेहरे को हल्के हाथों से साफ़ करें। इसके बाद कच्चे दूध और शहद से क्लेंज़िंग करें। तीसरा स्टेप है स्टीम—उबलते पानी की भाप लें और तौलिया ओढ़कर 5 मिनट चेहरे को स्टीम दें। अब बारी है एक्सफ़ोलिएशन की—दही और कॉफ़ी पाउडर मिलाकर चेहरे पर मसाज करें।
इसके बाद शहद, केला और दूध का फ़ेस मास्क लगाएँ और 15 मिनट छोड़ दें। फिर टोनिंग करें—गुलाबजल और खीरे का रस स्प्रे या कॉटन से लगाएँ। आख़िरी स्टेप है मॉइस्चराइज़िंग: नॉर्मल और ऑयली स्किन के लिए ऐलोवेरा जेल और ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल।
बस! अब आपका चेहरा ताज़गी और ग्लो से दमकेगा ✨
---